गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के सख्त निर्देश के बाद लगातार स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन हर स्तर पर मानीटरिंग कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस कड़ी में निगम कर्मी परम एवं एमएस धर्मकार ने अमले के साथ बुधवार को भवन निर्माण सामग्री का मलबा रखे जाने के मामले में निरन्तर निगरानी के तहत वार्ड क्रमांक 28 हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स में जैनम मेडिकोज के द्वारा अवागमन क्षेत्र में सी एंड डी वेस्ट रेत व गिट्टी रखने पर 500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

साथ ही निरीक्षण के दौरान क्षेत्र बॉस पारा निवासी लालजी साहू द्वारा घर के मलबे को गली में डालते हुए पकड़ा गया उन्हें भी तत्काल 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। ज्ञात हो कि निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता को लेकर शहर वासियों को निरंतर हिदायत दी जा रही है कि वे खुले में कचरा ना फेंके और ना ही सड़क अथवा सड़क किनारे भवन निर्माण सामग्री रखें।

भवन निर्माण सामग्री अथवा मलबा रखे जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।निगम अमले ने उक्त मेडिकल संचालक पर जुर्माना लगाने के साथ ही सड़क किनारे रखे मलबा को शाम तक हटाने निर्देशित किया है।

Share this
READ MORE  मंत्री यादव ने किया बिरेझर उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण