मंत्री यादव ने किया बिरेझर उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

Share this

किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली

दुर्ग। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतर्गत सोमवार को 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों में 14879 किसानों से 78,707.80 टन धान खरीदी की गई है। शासन की पारदर्शी व्यवस्था और तुंहर टोकन के अंतर्गत किसानों को सहूलियतें मिल रही है और वे निर्धारित तिथि अनुसार धान बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंच रहे हैं।

प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के बिरेझर स्थित उपार्जन केन्द्र पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से रू-ब-रू चर्चा कर अवगत कराया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में धान खरीदी में पारदर्शिता लायी गई है। तुंहर टोकन की ऑनलाइन की व्यवस्था से किसानों को लाइन लगाना नहीं पड़ रहा है। राशि का भुगतान निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। किसानों ने मंत्री को अवगत कराया कि जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों में बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल की व्यवस्था, पेयजल एवं विश्राम व्यवस्था, टोकन प्रणाली जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। निर्धारित तिथि अनुसार किसान अपना धान उपार्जन केन्द्रों में बेच रहे हैं। मंत्री श्री यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि किसानों के हित में और भी बेहतर व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समिति प्रबंधक को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

Share this
READ MORE  माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या रवाना सीएम साय एवं सहयोगी मंत्री