शिवनाथ नदी में मछलियों की मौत, पर्यावरण संरक्षण मंडल ने लिया पानी का सैम्पल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मुंगेली। शिवनाथ नदी के जल के दूषित होने से लाखों मछलियों की मौत के बाद अब जाकर पर्यावरण संरक्षण मंडल की नींद खुली है। मंडल की टीम ने जांच के लिए नदी जल का सैंपल लिया है। वहीं दूसरी ओर भाटिया वाइन मर्चेंट से निकलने वाले जहरीले और बदबूदार अपशिष्ट से परेशान धुमा और आस-पास के गांव के लोगों ने गुस्से का इजहार किया है। इस बीच विहिप और बजरंग दल ने शराब फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने शुक्रवार को भाटिया वाइन्स फैक्ट्री के आसपास के तीन गांव से शिवनाथ नदी जल का सैम्पल लिया गया है। इस दौरान आबकारी विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद थी। इधर शिवनाथ नदी के दूषित जल से मछलियों के साथ मवेशियों की मौत से धुमा स्थित भाटिया वाइन मर्चेंट के आसपास बसे गांवों के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

वहीं विहिप व बजरंग दल ने शिवनाथ के दूषित जल से दर्जन भर मवेशियों की मौत की बात कहते हुए सरगांव थाने में भाटिया वाइन फैक्ट्री के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विहिप और बजरंग दल का आरोप है कि भाटिया शराब फैक्ट्री के अपशिष्ट पदार्थ शिवनाथ नदी में छोड़ने से जल दूषित हुआ है, जिसे पीकर गौवंश की मौत हुई है।

Share this
READ MORE  रायपुर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर सिविल लाइंस के सी-3 बंगले में शिफ्ट