जशपुर में हाथियों का आतंक : घर में सो रहे दो सगे भाइयों को कुचलकर मार डाला

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जशपुर। जिले में हाथियों का उत्पात जारी है। बीती रात तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर में सो रहे दो सगे भाइयों को पटक-पटक कर मार डाला, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि जिले में हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार तपकरा के ग्राम केरसई गांव में शुक्रवार की रात पांच हाथियों का दल पहुंचा। इस दौरान उत्पात मचाते हुए हाथियों के दल ने एक घर काे ताेड़ दिया और घर में साे रहे दाे सगे भाई काेकड़े (45) और पड़वा पर हमला कर मार डाला। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम पसर गया है। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवाें काे पीएम के लिए भेज दिया है। माैके पर जशपुर DFO जितेन्द्र उपाध्याय भी ग‌ए। वहीं वन विभाग के द्वारा लगातार लाेगाें काे हाथियाें से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है और आस पास के सभी गांवाें में मुनादी करवाई जा रही है। बता दें कि जशपुर जिले में 9 हाथियों का दल मौजूद है। जिनमें से पांच हाथियों का दल पिछले कई दिनों से तपकरा वन परिक्षेत्र में डेरा जमाए हुए है, जबकि चार हाथियों का समूह कांसाबेल के आसपास विचरण कर रहा है। दोनों हाथियों के दल लगातार ग्रामीणों क्षेत्रों में घुसकर ग्रामीणों के घर तोड़ रहे हैं और फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं आए दिन ग्रामीणों का सामना हाथियों से हो रहा है जिसके कारण उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  तुहर टोकन मोबाइल एप शुरू, 15 नवंबर से 31 जनवरी तक होगी धान खरीदी