42 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर रियाज भाई आज हुए सेवानिवृत्त

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। जिला कार्यालय में स्टेनोग्राफर ग्रेड 1 रहे रियाज अहमद आज सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टोरेट दुर्ग के सभाकक्ष में उनके सम्मान में कलेक्टोरेट परिवार द्वारा आयोजित सादे समारोह में उन्हें अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी बिदाई दी गई। श्री रियाज अहमद अपने 42 वर्ष की सेवा अवधि में दुर्ग जिले में वर्ष 2003 से कलेक्टर दुर्ग के स्टेनो के पद पर 21 वर्ष तक अपनी सेवायें दी है। समारोह में जिला कार्यालय दुर्ग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी भी सम्मिलित हुए। एडीएम अरविन्द कुमार एक्का, अपर कलेक्टर बीके दुबे, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, उप संचालक जिला रोजगार राज कुमार कुर्रे ने रियाज अहमद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उनके कार्यशैली की प्रशंसा की। सभी वक्ताओं ने जटार क्लब के संचालन में श्री अहमद के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्यों के आधार पर सेवा वृद्धि के लिए शासन स्तर पर हरसंभव प्रयास करने की बातें कही। उन्हें शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र तथा पेंशन स्वीकृति व जीपीएफ आदेश की प्रति प्रदान किये। श्री अहमद ने अपने सेवाकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपसंचालक जनसंपर्क विभाग एमएस सोरी, उप संचालक समाज कल्याण अमित सिंह परिहार, सीईओ अंत्यावसायी श्यामल दास, उप संचालक योजना एवं सांख्यिकी डीएस. वर्मा, सहायक संचालक आर. नटेश विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय के नाजिर आलोक नारंग और आभार प्रदर्शन ऐश्वर्य देवांगन ने किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  निरोग और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योग-आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका: स्वामी परमार्थ