देर रात रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को किया दाखिल, समर्थकों ने जेल परिसर में की नारेबाजी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को देर रात रायपुर सेंट्रल जेल में दाखिल कराया गया। इस दौरान केंद्रीय जेल परिसर के बाहर देवेंद्र यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके चलते पुलिस को बड़ी संख्या में बल तैनात करना पड़ा। देवेंद्र यादव के जेल में दाखिल होने से पहले समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की तो वहीं विधायक ने फिर से संविधान की किताब दिखाई। बता दें कि शनिवार को बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने देर रात देवेंद्र यादव को 3 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

शनिवार सुबह करीब 10 बजे से ही बलौदाबाजार पुलिस कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 भिलाई स्थित निवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। विधायक के गिरफ्तारी का विरोध करने बड़ी संख्या में समर्थक एकजुट हुए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। वहीं गिरफ्तारी से पहले विधायक देवेंद्र यादव ने कार के ऊपर चढ़कर सीना ठोका और सतनाम का झंडा लहराया। इसके साथ ही देवेंद्र यादव ने संविधान की किताब लहराते हुए अपने समर्थकों का आभार जताया। विधायक यादव ने कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

 

 

Share this
READ MORE  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आक्रोश, हुडको में कल मौन सभा