वैशाली नगर में बनेगा मिनी गिरोधपुरी धाम, विधायक रिकेश सेन ने रक्षाबंधन पर की घोषणा 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई।‌ वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने रक्षाबंधन पर्व की शाम नेहरू नगर रेशने आवास पहुंच जैतखाम को रक्षा सूत्र बांध, बाबा की पूजा आरती की। उन्होंने कहा कि जैतखाम सतनामियों के सत्य नाम का प्रतीक और सतनाम पंथ की विजय कीर्ति को प्रदर्शित करने वाला आध्यत्मिक पताका है। आमतौर पर सतनाम समुदाय के लोगों द्वारा अपने मोहल्ले, गाँव में किसी चबूतरे या प्रमुख स्थल में खम्बे पर सफ़ेद झंडा लगा दिया जाता है जिसे जैतखाम कहा जाता है। यहाँ कई तरह के धार्मिक आयोजन किये जाते रहे हैं। इसलिए हाल ही में उन्होंने निर्णय लिया कि वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत लगभग सौ जैतखंभ वाले स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा ताकि पूजा अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों को बेहतर ढंग से किया जा सके। राखी के पूर्व ही एक और बड़ा निर्णय जैतखाम को लेकर वैशाली नगर में लिया गया है। छत्तीसगढ़ के गिरोधपुरी में सबसे बड़ा जैतखाम है जिसकी ऊंचाई 77 मीटर (243 फीट) है यह कुतुब मीनार से भी ऊँचा हैं लेकिन भिलाई दुर्ग के सभी वृद्धजन वहां दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाते इसलिए वैशाली नगर में ही मिनी गिरौधपुरी धाम का निर्माण होगा और इसे तीर्थ स्थल की तरह विकसित किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

विधायक रिकेश सेन ने रेशने आवास स्थित जैतखाम की पूजा अर्चना कर उसे रक्षा सूत्र बांध सामजिक सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि परम पूज्य घासीदास बाबा के उद्देश्य मनखे मनखे एक समान को जन-जन पहुंचाएंगे। जल्द वैशाली नगर विधानसभा के सभी जैतखंभ को व्यवस्थित कर सतनामी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी जिसमें मिनी गिरोधपुरी धाम की स्थापना को साकार करने चयनित जमीन पर कार्य शुरू होगा।

READ MORE  पालम अग्निकांड: बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 3 बच्चों सहित 9 की मौत; बच्चों को बचाने पहली मंजिल से फेंका
Share this