केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अगस्त से CG दौरे पर, नक्सलवाद के मुद्दे पर सात राज्यों के अफसरों के साथ करेंगे बैठक

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 अगस्त से तीन दिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 23 अगस्त की शाम यहां पहुंचने के बाद वे 24 अगस्त को नक्सल प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के डीजी के साथ नक्सलवाद को लेकर बैठक करेंगे। 25 अगस्त को सहकारिता विभाग की बैठक लेने के बाद उनका प्रदेश दौरा खत्म होगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अमित शाह पार्टी नेताओं की भी बैठक लेंगे। यह बैठक 23 अगस्त की शाम को प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। इसमें प्रदेश संगठन के कुछ खास नेता शामिल होंगे। शाम का कार्यक्रम तय है मगर अभी तक उनके आगमन संबंधित मिनट्स नहीं आए हैं।

हरियाणा और कश्मीर में चुनाव की अधिसूचना जारी होने के चलते उनकी बैठक को आगे बढ़ाने की भी चर्चा है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के समय केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद तीन साल में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

शाह ने जनवरी 2024 में अपने पिछले छत्तीसगढ़ दौरे पर राज्य पुलिस और प्रदेश में तैनात केंद्रीय अर्ध सैनिक बल सहित विभिन्न विभागों की बैठक ली थी। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान को लेकर कुछ लक्ष्य निर्धारित किए थे। इसके अनुसार प्रदेश में सुरक्षा बल के जवानों ने काम भी किया है। आठ महीने में 146 नक्सलियों को मार गिराया है।

Share this
READ MORE  CG BREAKING : IED धमाके से दहला बस्तर, DRG के 4 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी