भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के पाध्ये बने संयोजक

Share this

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अनुशंसा पर बनी टीम

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ होने जा रहा है। दुर्ग जिला भाजपा संगठन अंतर्गत भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस सदस्यता अभियान में सभी लोगों को नए सिरे से पार्टी की सदस्यता लेनी है।

जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि दुर्ग जिले में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिला सदस्यता अभियान टोली बनाई गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अनुशंसा से प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा जिला सदस्यता अभियान टोली का संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये (जिला भाजपा उपाध्यक्ष) को बनाया गया है। इस टोली में रविशंकर सिंह (भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य), रोहित साहू (जिला भाजपा मंत्री) और डॉ. श्रीमती मानसी गुलाटी (जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य) को सदस्य के रूप में सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला सदस्यता अभियान टोली के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि भाजपा ने अखिल भारतीय स्तर पर 10 करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अलग-अलग राज्यों को लक्ष्य प्रदान किया गया है। वर्ष 2014 और वर्ष 2019 की सदस्यता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 29 लाख सदस्य बनाए गए थे। सदस्यता टोली की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में आज आहूत की गई है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह विशेष रूप से इस बैठक में सदस्यता के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। बैठक में सदस्यता के लिए व्यापक रणनीति तय की जाएगी।

READ MORE  नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, स्मृति नगर पुलिस ने पकड़ा आदतन ठग

जिला सदस्यता अभियान टोली दुर्ग जिले में विगत 2019 में हुई सदस्यता के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाने अभियान चलाएगी। बूथ स्तर पर नए सिरे से सदस्य बनने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी।

Share this