


दुर्ग। जिले के प्रतिष्ठित एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, चिखली को NABH द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। यह अस्पताल दुर्ग जिले का सबसे बड़ा 180 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशलिटी एवं सर्वसुविधायुक्त अस्पताल है। अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना एवं ESIC योजना व भारतीय रेल्वे, केन्द्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों व विभिन्न हेल्थ इन्श्योरेन्स कम्पनी के हितग्राही मरीजों का कैशलेस इलाज किया जाता है। अस्पताल में ICU एवं NICU व अन्य सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। NABH द्वारा एनेस्थीसिया कार्डियोलाजी जनरल मेडीसीन जनरल सर्जरी आर्थो पिडियाट्रीक आप्स एण्ड गायनीक आपथलमिक बर्न एण्ड प्लास्टिक न्यूरो सर्जरी न्यूरोलाजी डेन्टल यूरोलाजी व अन्य विभाग हेतु NABH की मान्यता प्रदान की गई है।
S.R.HOSPITAL के मेडीकल सुपरिंटेंडन्ट डा एसपी केसरवानी ने बताया कि अस्पताल प्रबन्धन द्वारा NABH के सभी नियमों व निर्देशों का पालन किया जाता है फलस्वरूप हमारे अस्पताल को NABH की मान्यता प्राप्त हुई है। अस्पताल के चेयरमेन संजय तिवारी ने इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों के साथ ही एसआर परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी है।

