रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर हुआ हादसा, मृतक की नहीं हुई पहचान | Accident happened on Raipur-Jagdalpur National Highway 30, the deceased was not identified

Share this

जगदलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया है। हादसा रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर हुआ है। फिलहाल मृत युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को एक युवक आसना चौक से होते हुए आसना की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस मृत युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

NH-49 पर ट्रक की टक्कर से 3 की मौत

रायगढ़ में कुनकुनी के वेदांता कोल साइडिंग के सामने अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक जिनमें यशवंत पटेल (30), हरीश पटेल (35), राकेश पटेल (42) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक तुलेश्वर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इस हादसे के बाद इलाके के ग्रामीणों का जमकर गुस्सा फूटा। गुरुवार को भारी संख्या में गांव के ग्रामीण NH-49 पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिए। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने 4 घंटे के बाद मार्ग खोल दिया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  डॉ रमन निर्विरोध चुने जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व CM भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बने प्रस्तावक