CG News: आदमखोर तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत, 3 साल की मासूम को बनाया निवाला, बुजुर्ग पर किया हमला

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

धमतरी। जिले के नगरी ब्लॉक स्थित ग्राम धौराभाठा में आदमखोर तेंदुए की धमक से ग्रामीणों में दहशत है। लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों ने पूरे गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्दी पकड़ कर कहीं और छोड़ने की मांग की है। शुक्रवार की शाम को तेंदुए ने गावं धौराभाठा में 3 वर्षीय मासूम बच्ची नेहा कमार पर हमला कर उसकी जान ले ली। इसके कुछ घंटे बाद, तेंदुए ने बुजुर्ग व्यक्ति बुधराम कमार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर पर सो रहा था। तेंदुए ने उनके सिर पर हमला किया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग जाग गए और तेंदुआ भाग गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस घटना के बाद, देर रात तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को भी उठा लिया। धौराभाठा गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित गांव खुदुरपानी में, बिरेंद्र नेताम के साथ उसका पालतू कुत्ता था। जब वह लघुशंका के लिए बाहर निकला तेंदुए ने उसके सामने ही कुत्ते पर हमला किया और उसे जंगल की ओर ले गया। मृत बच्ची के घर के पास सड़क पर भी तेंदुए को देखा गया। बताया गया कि पिछले महीने, सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम कोरमूड में भी तेंदुए ने एक मासूम बच्ची ऋतिका मरकाम की जान ले ली थी।

Share this
READ MORE  CBI ने CGST के दो अफसरों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा