CBI ने CGST के दो अफसरों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। सीबीआई की टीम ने केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अफसरों को दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका ​मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक जीएसटी की राशि में गड़बड़ी की सेटलमेंट करने और पेनाल्टी से बचाने के नाम पर घूस मांग रहे थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सीबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक मिंज और मलिक ने दवा कारोबारी राहुल वर्मा को 3 लाख रुपए की ​पेनाल्टी का डर दिखाया और इसके सेटलमेंट के लिए उसने पहले 75 हजार रुपए मांगे थे। जिसके बाद सीबीआई ने अफसरों को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

 

Share this
READ MORE  बेगूसराय में एक ही परिवार के चार का गला काटा, तीन की मौत