महिला तहसीलदार निलंबित, ट्रैक्टर चालक की पिटाई मामले में गिरी गाज, जांच के बाद कलेक्टर का एक्शन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

खैरागढ़। मानपुर की तहसीलदार संध्या नामदेव को ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने और उसे थाने में पेश करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एस जयवर्धन की जांच और प्रतिवेदन के बाद यह कार्रवाई की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि 15 दिन पहले मानपुर तहसीलदार संध्या नामदेव तोलूम मार्ग पर अपनी कार से जा रही थीं। इस दौरान उन्होंने साइड नहीं देने के विवाद पर ट्रैक्टर को ओवरटेक किया और चालक तरुण मंडावी की पिटाई कर दी। इसके बाद ट्रैक्टर और चालक को थाने भेज दिया।

इस घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर एस जयवर्धन ने मामले की जांच की और तहसीलदार को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा। तहसीलदार ने अपनी सफाई में कहा कि चालक की शिकायत गलत थी, लेकिन कलेक्टर ने जांच में पाया कि ट्रैक्टर को मानपुर थाने केवल तहसीलदार के आदेश पर भेजा गया था।

अब इस मामले में मानपुर की तहसीलदार संध्या नामदेव को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि यदि तहसीलदार को किसी गंभीर घटना की आशंका थी तो उन्हें तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया। बिना विधिवत जांच और उच्च अधिकारियों को सूचित किए बिना वाहन को थाने में भेजना नियमों के खिलाफ था।

कलेक्टर की अनुशंसा पर संध्या नामदेव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कलेक्टर जिला दुर्ग कार्यालय होगा।

वहीं, तहसीलदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे ने इस निलंबन को गलत बताया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर में सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से तहसीलदार ने ट्रैक्टर को थाने भेजा था। दुबे ने निलंबन आदेश को पूर्णतः गलत करार दिया है।

READ MORE  स्पंदना स्फूर्ति फाइनेसियल कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार
Share this