CBI Raid: वरिष्ठ लेखा अधिकारी के यहां छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला 

Share this

CBI Raid: वरिष्ठ लेखा अधिकारी के यहां छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

रायपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने रायपुर में आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की और उनकी संपत्तियों की जांच कर रही है।

बता दें कि आरोपी की पहचान भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग, रायपुर के वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के रूप में की गई है। आरोपों के अनुसार आरोपी ने 13 जुलाई 2006 को एसओ (सहायक अधिकारी) के पद पर ग्रेड वेतन 4,800 रुपए में नौकरी ज्वाइन की थी। जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी ने अपने करियर के दौरान हर साल कृषि भूमि, आवासीय भूखंड और अन्य अचल संपत्तियों के रूप में लगभग 10 संपत्तियां अर्जित की हैं। इसके अलावा उन पर भ्रष्टाचार और आपराधिक कदाचार के आरोप भी हैं।

आरोपी और उनकी पत्नी के नाम पर 31 अगस्त 2007 से 31 मई 2024 के बीच लगभग 3,89,53,980 रुपए की अचल और चल संपत्ति अर्जित की गई है। इस अवधि में आरोपी की डीए (डियरनेस अलाउंस) राशि लगभग 1,47,50,143 रुपए बताई जा रही है। सीबीआई ने रायपुर में आरोपी के आवासीय और कार्यालय परिसर सहित तीन स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज और संपत्ति संबंधित जानकारी एकत्र की गई है। जिसकी जांच जारी है।

Share this
READ MORE  अब सरकार सिर्फ एक कॉल दूर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लॉन्च की सीएम हेल्पलाइन 1076