चेन माउंटेन मशीन और 2 हाईवा जब्त, 20 हाईवा ड्राइवर फरार;इस सीजन में 30 लाख का जुर्माना वसूला विभाग ने | Chain mountain machine and 2 hyva seized, 20 hyva drivers absconding; mining department recovered a fine of 30 lakhs in this season

Share this

बलौदाबाजार8 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
चेन माउंटेन मशीन हाईवा में रेत लोड करते जब्त। - Dainik Bhaskar

चेन माउंटेन मशीन हाईवा में रेत लोड करते जब्त।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी में जिला प्रशासन ने अवैध रेत खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को मलपुरी रेत घाट पहुंचे तहसीलदार ने एक चेन माउंटेन मशीन और दो हाईवा को जब्त कर लिया। तहसीलदार को आता देख ड्राइवर 20 खाली हाईवा लेकर रेत घाट से फरार हो गए। पिछले दो महीने में 125 वाहनों पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग ने इस सीजन में करीब 30 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है।

कलेक्टर रजत बंसल ने रेत घाट संचालकों को नियमों के तहत घाट संचालित करने की अनुमति दी है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में पलारी तहसीलदार को मलपुरी रेत घाट पर मशीन से अवैध खनन और बैगर पिट पास के रेत परिवहन की सूचना मिली। जिस पर तहसीलदार नीलमणि दुबे ने गुरुवार को वहां छापा मारा। वे चेन माउंटेन मशीन जब्त करने ट्रेलर लेकर मलपुरी रेत घाट पहुंच गए। वहीं रेत घाट पर ट्रेलर लेकर तहसीलदार को आता देख घाट पर खड़े 20 खाली हाईवा लेकर ड्राइवर भाग खड़े हुए।

चेन माउंटेन मशीन।

चेन माउंटेन मशीन।

तहसीलदार नीलमणि दुबे हाईवा ड्राइवरों को भागता देख सीधा मलपुरी रेत घाट पर अंदर तक पहुंचे। यहां चेन माउंटेन मशीन दो हाईवा में रेत लोडिंग कर रहा था। उनके साथ आई पुलिस टीम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कार्रवाई की। टीम ने बिना अनुमति के नदी में रेत खनन कर रहे मशीन और रेत से लोडेड दो हाईवा को जब्त कर लिया। हाईवा और चेन माउंटेन मशीन को गिरौधपुरी थाने को सौंप दिया गया है।

जब्त हाईवा।

जब्त हाईवा।

दतरेंगी में एक बार मलपुरी में दूसरी बार हुई कार्रवाई

मलपुरी रेत घाट पर दूसरी बार प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर रजत बंसल के पलारी दौरे के समय ग्रामीणों ने दतरेंगी-बम्हनी रेत घाट पर अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायत की थी, जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने दतरेंगी घाट से भी चेन माउंटेन मशीन जब्त की थी। जबकि मलपुरी रेत घाट पर 19 जनवरी को दूसरी बार कार्रवाई हुई। पहली बार की कार्रवाई में चेन माउंटेन मशीन को घाट संचालक ने अंधेरे का फायदा उठाकर पहले ही नदी से बाहर निकालकर कहीं छिपा दिया था। मगर इस बार दिन में कार्रवाई की गई और तहसीलदार व पुलिस-प्रशासन की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची थी। इस वजह से घाट संचालक मशीन हटाने में सफल नहीं हो सका।

2 हाईवा और एक चेन माउंटेन मशीन पर कार्रवाई।

2 हाईवा और एक चेन माउंटेन मशीन पर कार्रवाई।

पलारी तहसीलदार नीलमणि दुबे ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि बैगर पिट पास के ही रेत निकाली जा रही है और हाईवा में रॉयलटी जारी नहीं किया जा रहा। इस पर वे जुनवानी चौक पर खड़े होकर गाड़ियों का इंतजार कर रहे थे, मगर उनके आने की भनक लग जाने से गाड़ियां निकलने नहीं दिया गया। काफी देर इंतजार करने के बाद ट्रेलर मंगाकर वे रेत घाट मलपुरी गए, जहां 20 खाली हाईवा, जो रेत भरने के इंतजार में खड़ी थीं, उनके ड्राइवर उन्हें देख फरार हो गए। जिस पर नदी के अंदर दो ओवर लोडेड हाईवा और बैगर अनुमति के मशीन से रेत खनन कर रहे चेन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया है। खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई कर इन्हें थाने में खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

लगातार कार्रवाई के बाद भी रेत माफियाओं के हौसले बुलंद

कलेक्टर के निर्देश के बाद लगातार रेत माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं। पिट पास के बिना अवैध परिवहन से शासन को लाखों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  8 युवाओं का 7.5 लाख का लोन मंजूर;मुख्यमंत्री ने पहनी महिलाओं की बनाई कोसा जैकेट | Chief Minister Bhupesh Baghel reached village Belpan of Takhatpur assembly for bhent-mulakaat karyakram