BDS की टीम ने किया डिफ्यूज, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने लगाया था; सर्चिंग जारी | 20 kg tiffin bomb recovered in Kohka police station area of Manpur-Mohla-Ambagarh Chowki district

Share this

राजनांदगांव41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नवीन जिला मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के ग्राम गट्टेगहन में 20 किलो का टिफिन बम सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद किया है। कोहका थाना क्षेत्र में सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए ये बम प्लांट किया गया था, जिसे बरामद कर डिफ्यूज कर दिया गया है।

एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि सूचना पर DRG और ITBP की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी, तभी जवानों की नजर एक तार पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने वहां से 20 किलो का टिफिन बम बरामद किया। एसपी वाय अक्षय कुमार की निगरानी में बीडीएस राजनांदगांव की टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया है। सुरक्षाबल के जवान फिलहाल आसपास के जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं। अज्ञात नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

टिफिन बम।

टिफिन बम।

एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि पास में ही एक निर्माणाधीन पुल को भी नक्सली लगातार उड़ाने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैकफुट पर चल रहे नक्सली लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं, लेकिन सुरक्षाबल की नजर उनकी हर मूवमेंट पर है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह डीआरजी और ITBP की पार्टी कोहका के गट्टेगहन में एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान बम स्पॉट किया गया।

जांच करते जवान।

जांच करते जवान।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अधिकतर आईईडी या टिफिन बम का सहारा लेते हैं। नक्सली कभी पाइप बम तो कभी टिफिन बम और कभी स्टील कंटेनर में आईईडी लगाकर जवानों को अपना निशाना बनाते हैं। पिछले कुछ सालों से इन कैंपों में बम निरोधक दस्ता (BDS) की तैनाती के बाद नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए इन बमों को डिफ्यूज करने में काफी सफलता मिल रही है। इससे नक्सली मंसूबे नाकामयाब हो रहे हैं।

बीडीएस की टीम ने किया निष्क्रिय।

बीडीएस की टीम ने किया निष्क्रिय।

सितंबर 2022 में दंतेवाड़ा जिले के गीदम इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 231 बटालियन के जवानों ने 10-10 किलो के दो आईईडी को बरामद कर डिफ्यूज किया था। कमारगुड़ा कैम्प से जगरगुंडा की ओर जाने वाले रास्ते में नक्सलियों ने दो बम लगा रखे थे, लेकिन जवानों की नजर एक तार पर पड़ गई थी, जिसके बाद साथ में मौजूद बीडीएस की टीम ने दोनों आईईडी को ढूंढकर निष्क्रिय कर दिया था।

बम को रिकवर कर नष्ट किया गया।

बम को रिकवर कर नष्ट किया गया।

नारायणपुर में भी बरामद हुआ टिफिन बम

एक हफ्ते पहले नारायणपुर में भी ढाई किलो के 2 टिफिन बम बरामद किए गए थे। गोर्रा गांव पहुंच मार्ग पर नक्सलियों द्वारा पर्चा फेंकने की सूचना पर पुलिस निकली थी। रोड क्लीयर करने, गहन जांच और सेनेटाइजेशन करने के लिए डीआरजी, जिला पुलिस बल एवं बीडीएस टीम को रवाना किया गया था। इस दौरान गहन जांच एवं सेनेटाइजेशन के दौरान बीडीएस की टीम ने नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल और आम लोगों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए लगभग 2.5 किलोग्राम के 2 टिफिन बम (आईईडी) को बरामद कर नष्ट कर दिया था।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सीएम बघेल ने पीएम मोदी से की दिल्ली में मुलाकात, जल्द जनगणना कराने की मांग, कोल रॉयल्टी, जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से की चर्चा