500 से 1 हजार वाली टिकटें 4200 से लेकर 6500 रुपए में मिली; कल होगा मुकाबला | Indian New Zealand match in Raipur cricket ticket blackened Team India match in Chhattisgarh black ticket video sting

Share this

रायपुर16 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर में शनिवार को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट मैच होगा। इसकी टिकटें नहीं मिल रही हैं। चंद हजार लोग ही ऑनलाइन टिकट खरीद पाए, पूरा शहर एक दूसरे से यही पूछ रहा है – भाई टिकट है क्या ? शुक्रवार को पूरे दिन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के मैदान के बाहर टिकटें ब्लैक में बेंची गईं। 500 से 1 हजार वाली टिकटें 4200 से लेकर 6500 रुपए तक बेची गईं। टिकट दलाल दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हुए। जहां शहर के लोगों को एक-एक टिकट के लिए परेशान होना पड़ रहा है, दलाल ये कहते दिखाई दिए कि कितनी टिकटें चाहिए बतओ, मिल जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ स्टेट िक्रकेट संघ की ओर से व्यस्था की गई थी कि ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को प्रिंटेड टिकट, बुकिंग डीटेल्स दिखाने पर दी जाएगी। ये प्रिंट छत्तीसगढ़ स्टेट िक्रकेट संघ के छोकरा नाला इलाके में बने मैदान में दिए जा रहे थे। यहां इसके लिए काउंटर बनाए गए हैं। शुक्रवार को इन्हीं काउंटर के बाहर 6 गुना अधिक दामों पर टिकटें बेची जाती रहीं। दैनिक भास्कर रिपोर्टर सुमन पांडे ऐसे ही टिकट दलालों से ग्राहक बनकर बात की।

रिपोर्टर और टिकट दलाल के बीच बात-चीत
छत्तीसगढ़ स्टेट िक्रकेट संघ के स्टेडियम के पास दो युवक फोन पर लोगों को टिकट के दाम बता रहे थे। इनके पास जाकर रिपोर्टर ने कहा- भाई कोई टिकट दिला देगा क्या ? युवक ने जवाब दिया – कितने चाहिए आपको। रिपोर्टर ने हैरानी से पूछा बहुत टिकट हैं क्या आपके पास !

READ MORE  लौह अयस्क का परिवहन बंद, फॉरेस्ट अब जारी नहीं कर रहा टीपी | Transport of iron ore stopped, forest department is no longer issuing TP

दलाल युवक ने कहा अपर लेवल की टिकट के 4200 रुपए लगेंगे। 6 टिकट के युवकों ने 25 हजार 200 रुपए मांगे। कहा अभी हमारे साथ चलिए और पैसे देकर टिकट ले लिजिए। यहीं एक और युवक मिला उसने टिकट का दाम एक टिकट का दाम 6500 रुपए बताया, इसने टिकटें जेब में ही रखी थीं पैसे देकर तुरंत टिकट देने की बात कही और ये भी बताया कि इसने खुद 6 हजार देकर किसी और से इन टिकटाें को लिया है।

क्रिकेट संघ को भी जानकारी
टिकटों की मारा-मारी और कालाबाजारी को लेकर दैनिक भास्कर ने स्टेट क्रिकेट संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुबीन शाह से बात की। उन्होंने इस बात को स्वीकारते हुए कहा कि हां टिकटों की कालाबाजारी हो रही है। इसकी जानकारी है, ये पूछे जाने पर कि संघ की क्या जवाबदारी है शाह ने कहा कि इसे पुलिस के संज्ञान में लाया गया है। पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी। हालांकि दिन भर टिकटों की कालाबाजारी पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लोगों में नाराजगी, मुनाफाखोर माला-माल
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच को देखने के लिए 18 जनवरी को शाम 4 बजे ऑनलाइन टिकटांे की बिक्री दोबारा हुई थी। मगर कुछ ही मिनट में टिकटें सोल्ड आउट हो गईं। इतने बड़े आयोजन में कोई भी टिकट ऑफलाइन नहीं बेची गई। बहुत से दर्शक ऐसे भी हैं जो ऑनलाइन टिकट को लेकर जागरुक नहीं रहे। चर्चा है कि जानबूझकर टिकटों का शॉर्टेज दिखाकर ब्लैक में टिकटों को बेचकर मुनाफाखोरी हो रही है। प्रदेश क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी ये बात नहीं बता पा रहे कि कितनी टिकटें ऑनलाइन बिकीं। मैदान की क्षमता 45 हजार से अधिक है।

रायपुर में पहली बार इंडियन क्रिकेट टीम मैच खेलते नजर आएगी। विराट कोहली छक्के लगाएंगे और रोहित शर्मा चौका। राजधानी के वीर नारायण सिंह स्टेडियम को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रदेश के क्रिकेट इतिहास में पहली बार BCCI ने प्रदेश काे एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी सौंपी है। ये मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के बीच होना है।

READ MORE  आबकारी विभाग के 48 अफसरों के तबादले

अभी इस तरह के मैच की मेजबानी कर चुका है रायपुर
वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ने 2013 में IPL के दो मैच की मेजबानी की थी। 2014 में यहां टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के मैच हुए। 2015 में दूसरी बार IPL खेला गया। 2016 से लगातार रणजी ट्रॉफी के मैच, सैय्यद मुस्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मैच खेले जाते रहे हैं। पिछले दो साल से यहां रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज के मैच भी आयोजित हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं…