
बलौदाबाजारएक घंटा पहले

अभिनंदन समारोह में जमकर थिरके छात्र।
बलौदाबाजार जिले में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन डांस किया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। यहां छत्तीसगढ़ी गीत ए वो दैना पान….आगी लगा देबे का, मोला बइहा बना देबे गाना बजाया जा रहा था। ये सुनते ही लड़के-लड़कियां झूमने लगे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिंगर और एक्टर अनुज शर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए।

दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से कॉलेज छात्रों का अभिनंदन समारोह पलारी में आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। यहां छात्रों ने अलग-अलग प्रस्तुति भी दी और कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया है।

अनुज शर्मा के गीतों पर जमकर नाचे छात्र।
अनुज शर्मा ने गाया गाना
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा ने भी छात्रों से बात की और उन्हें छत्तीसगढ़ी गीत सुनाया। उन्होंने कहा मैं गांजा पीना स्वास्थ्य के लिए हानीकारक है। मैं गांजा रखना और पीना दोनों का समर्थन नहीं करता हूं। अनुज की गीत पर छात्रों ने खूब डांस किया। कार्यक्रम में डीजे भी लगाया गया था। जिसमें सभी छात्र नाच रहे थे। इस बीच जब छत्तीसगढ़ी गीत बजना शुरू हुआ तो छात्र खुद को रोक ना सके और एक साथ बड़ी संख्या में छात्र झूमने लगे।

पूरा कार्यक्रम बीजेपी युवा मोर्चा ने आयोजित किया था।
गौरीशंकर अग्रवाल बोले-युवा पीढ़ी देश के विकास की रीढ़
कार्यक्रम के दौरान गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी किसी भी देश के विकास की रीढ़ होती है, रीढ़ अगर क्षतिग्रस्त हो जाए तो शरीर का सीधे खड़े रहना मुमकिन नहीं होता। अर्थात रीढ़ के क्षतिग्रस्त होने पर शरीर का विकास होना भी संभव नहीं। ठीक इसी प्रकार देश के विकास के लिए विकास की रीढ़ यानी युवा वर्ग की मानसिकता का स्वस्थ रहना है और यह बेहद जरूरी है। इससे भी जरूरी होता है वैसे परिवेश का होना जहां युवा वर्ग की मानसिकता स्वस्थ रह सके।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
अग्रवाल ने आगे कहा कि यदि बात करें देश की आजादी से पहले की तो युवाओं को उस वक्त ऐसा परिवेश नहीं मिलता था। इसलिए देश की सबसे बड़ी चिंता भी यही थी। ऐसे में स्वामी विवेकानंद युवाओं के मार्गदर्शक बने। उन्होंने देश की युवा शक्ति को जागृत कर उसे देश के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया और उन्हें सही दिशा में प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।
ऐसी ही कुछ और खबरें पढ़िए..
तंजानियन किली पॉल का डांस VIDEO:”मोहनी खवाके जोड़ी” पर बहन संग थिरके और बनाई रील

किली पॉल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तारीफ कर चुके हैं।
छत्तीसगढ़ी गीत मोहनी खवाके जोड़ी, जियारा चुराए रे भारत में धूम मचाने के बाद अब विदेशों में भी धूम मचा रहा है। यही वजह है कि विदेशी कलाकार भी इस गाने में थिरकने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में कुछ दिन पहले मशहूर तंजानियन डांसर किली पॉल और उनकी बहन का वीडियो सामने आया था। जिसमें वे मोहनी गाने पर डांस कर रहे हैं। उन्होंने इस रील को बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था और लिखा था LOVE THIS SONG।
कुछ महीने पहले ही मोहनी सॉन्ग रिलीज हुआ था। जिसके बाद इसे प्रदेश भर में खूब पसंद किया गया। फिर देशभर में इस गाने ने जमकर धूम मचाई थी। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लोग इस गाने पर रील्स बनाकर शेयर रहे थे। इस बीच तंजानिया के किली पॉल ने इसी गाने में रील्स बनाकर शेयर किया है। उस रील्स में उनके साथ उनकी बहन नीमा पॉल भी नजर आ रही हैं। किली और नीमा, हिंदी के साथ साथ भारत की क्षेत्रीय भाषाओं के गानों पर रील बनाकर फेमस हुए हैं।
दोनों वीडियो में बेहतरीन स्टैप्स करते नजर आ रहे हैं। साथ में एक्सप्रेशन भी जबरदस्त है। किली पॉल और उनकी बहन नीमा दो देशों के बीच लैंग्वेज बेरियर को छोड़ लिप-सिंग के सहारे डांस स्टेप कर इंटरटेनमेंट करना तारीफ के काबिल है। उनके फॉलोअर्स इनके डांस मूव्स के साथ-साथ इनके एक्टिंग के भी फैन हैं।पढ़ें पूरी खबर
