
अंबिकापुर44 मिनट पहले

- कॉपी लिंक

चंद्राकर अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा है कि हमने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को भाजपा में बुलाया ही नहीं है। हां आएंगे तो पार्टी में स्वागत कर लेंगे। मगर अभी ये काल्पनिक प्रश्न है, जब बात आएगी तब बात कर लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। चंद्राकर अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

दरअसल, अजय चंद्राकर अंबिकापुर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए थे। यहां बीजेपी नेताओं की बैठक हुई। इसके बाद चंद्राकर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने बयान दिया। चंद्राकर ने कहा कि भाजपा 24 घंटे काम करने वाली पार्टी है। परिणाम 19-20 आ जाते हैं। पिछला चुनाव हमारे खिलाफ रहा, लेकिन 6 महीने बाद चुनाव आया तो हम इतिहास का सबसे ज्यादा वोट पाकर जीत गए। 11 में से 9 सीटें हमने जीतीं। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 11 में से 9 सीटें जीती थीं।
आगे जब चंद्राकर से सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने वाले और भाजपा में जाने वाले बयान पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि हमने उन्हें बुलाया ही नहीं है, यदि आएंगे तो स्वागत भले ही कर लेंगे। वे खुद ऐसा बयान देते रहते हैं।

बैठक में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले और धरमलाल कौशिक भी शामिल हुए।
धर्मांतरण पर चर्चा ही नहीं करना चाहती सरकार
चंद्राकर ने कहा कि सरकार ने 3 दिन पहले सत्रावसान कर दिया ताकि धर्मांतरण पर चर्चा न करना पड़े। दूसरे दिन विधानसभा के चलते ही पिछले दरवाजे से रासुका नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस सरकार का धर्मांतरण में चर्चा करने, कार्रवाई करने, आंदोलन को संभालने की ताकत ही नहीं है तो सामाजिक विकृति को मिशनरी की ये सरकार रासुका लगाकर रोकने की कोशिश कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ।
एक भी वादा पूरा नहीं किया
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के नाम पर जमकर लूट हो रही है। सब कागज में ही बन रहा है। डीएमएफ फंड का इनके पास कोई लेखा-जोखा नहीं है। प्रदेश में अपराध भी चरम पर है। हत्या, सामूहिक हत्या जैसे कृत्य हो रहे हैं। चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उसके एक भी कार्य पूरे नहीं हुए हैं। आईएएस जैसे महत्वपूर्ण पद छत्तीसगढ़ में नीलाम हो रहे हैं।
अजय चंद्राकर से जुड़ी और खबरें पढ़िए
’11 महीने बाद CM बनेंगे रामविचार नेताम’
एक महीने पहले भाजपा ने दुर्ग जिले के रिसाली में भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाव छत्तीसगढ़ बचाव कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम विचार नेता, अजय चंद्रकार और रमशीला साहू जैसे नेता पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय चंद्राकर ने खुले मंच से कहा कि एक महिला एडीएम अधिकारी मेडिकल कॉलेज का मूल्यांकन कर रही है। अगर वो यह बता दे कि कितने की एक टेस्ला एमआरआई मशीन है तो 11 महीने बाद रामविचार नेताम मुख्य मंत्री बनने वाले हैं वो उसे आईएएस प्रमोट कर देंगे।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने यह बात भले ही चुटकी लेते हुए कही, लेकिन जब मंच से उतरने के बाद उनसे पूछा गया कि क्या अगले चुनाव में भाजपा का सीएम चेहरा रामविचार नेताम होंगे तो उन्होंने कहा कि मैने यह बात बोली ही नहीं है। अपने भाषण के दौरान अजय चंद्राकर ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पर भी निशाना साधा।पढ़ें पूरी खबर
सभा में हेलमेट पहनकर पहुंचे पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर
र्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा था कि आजादी के लिए एक भी कांग्रेसी ने शहादत नहीं दी है। लाला लाजपत राय को छोड़कर खड़गे जी एक भी कांग्रेसी का नाम बता दें। जिसने शहादत दी हो। दुर्ग में आयोजित सभा में चंद्राकर हेलमेट पहनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दुर्ग पुलिस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यहां की पुलिस सिर्फ कुत्ता देख रही है।पढ़ें पूरी खबर
