सर्चिंग पर निकले DRG जवानों ने की कार्रवाई, अबूझमाड़ में जारी है सर्च ऑपरेशन | DRG jawans set out on the search, search operation continues in Abujhmad

Share this

नारायणपुर2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
जवानों ने स्मारक ध्वस्त किया है। - Dainik Bhaskar

जवानों ने स्मारक ध्वस्त किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों ने माओवादियों के शहीद स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। यह शहीद स्मारक हार्डकोर नक्सली सुनील समेत एक अन्य नक्सली का था। बताया जा रहा है कि, कुछ महीने पहले ही माओवादियों ने अबूझमाड़ के एक गांव में स्मारक बना रखा था। मामला जिले के ओरछा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, नारायणपुर जिले में पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है। शुक्रवार को ओरछा थाना के जवान और नारायणपुर DRG की टीम अबूझमाड़ इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान जवान जब भटबेड़ा गांव पहुंचे तो उनकी नजर नक्सलियों के शहीद स्मारक पर पड़ी। फिर बिना देर किए जवानों ने माओवादियों के स्मारक को ध्वस्त कर दिया।

अब भी जारी है सर्चिंग

ऐसा बताया जा रहा है कि, स्मारक ध्वस्त करने के बाद जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं। इलाके की सर्चिंग अब भी जारी है। फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जवान किस तरफ सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, इस लोकेशन को सार्वजनिक नहीं किया गया है। SP सदानंद कुमार ने बताया कि, जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 2 स्मारक को जवानों ने ध्वस्त किया है।

क्या होता है नक्सली स्मारक?

दरअसल, माओवादी अपने मृत साथियों की याद में उनके नाम का शहीद स्मारक बनाते हैं। ज्यादातर स्मारक मृत नक्सली जिस गांव का होता है उसी गांव में बनाए जाते हैं। जब भी नक्सली अपना कोई भी आयोजन करते हैं तो अपने मृत साथियों को श्रद्धांजलि देते हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  धूतरू रोटी का चखा स्वाद, महिलाओं से जानी बनाने की भी विधि; सुविधाओं का लिया जायजा | Commissioner Sanjay Alang reached the beautiful tourist destination 'Desh Dekha' of Jashpur, ate Dhutru roti, know the method of making it