


हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिवर्ष 100 घंटे सफाई करने का लिया शपथ
भिलाईनगर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आज शासकीय शकुन्तला विद्यालय, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शकुन्तला विद्यालय, शासकीय स्कूल, शंकराचार्य इंजीनियरिंग कालेज, डीपीएस स्कूल दुर्ग के छात्र-छात्रा एवं उनके शिक्षक, प्राचार्य, प्रोफेसर आदि की उपस्थिति में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने घर, परिवार, कार्य स्थल से सफाई की शुरुआत करने का संकल्प लिया।

विधायक रिकेश सेन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग पहले कुछ भी खाकर प्लास्टिक, रेपर इधर-उधर सड़कों पर फेंक देते थे। अब वही बच्चे स्वयं अपने माता-पिता को सचेत करते हैं। कचरे को डस्ट बिन में ही डालने के लिए प्रेरित करते है। स्वच्छता से जुड़कर बच्चे स्वयं जागरूक हुए, अपने परिवार एवं दूसरे लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान गुब्बारा उड़ाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता स्लोगन लिखकर सभी ने हस्ताक्षर किये एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राजेश चौहान, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू, आयुक्त बजरंग दुबे, शकुंतला विद्यालय के डायरेक्टर संजय ओझा, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त सतीश यादव, येशा लहरे, अजय सिंह राजपूत, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, अभियंता अरविंद शर्मा, श्वेता महेश्वर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, अंकित सक्सेना इत्यादि उपस्थित रहे। अंत में विधायक रिकेश सेन ने स्वच्छता जागरुकता के लिए कन्या शाला वैशाली नगर में जाकर बच्चों के साथ सफाई कर उनका उत्साह बढ़ाया।
