दुर्ग-धमधा नाका फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग-धमधा नाका फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। दुर्ग के धमधा नाका ओवर ब्रिज पर दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, केरला पासिंग ट्रक केए 16 डी 4739 फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर करनन सुप‌इय्या की मौत हो गई। वहीं दो अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से पतासाजी की जा रही है।

पुलिस ने ट्रक की बॉडी कटर से काटकर मृतक को बाहर निकाला। बता दें कि ट्रक रायपुर से राजनांदगांव की ओर जा रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। ट्रैफिक एवं पीडब्यूडी के कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share this
READ MORE  केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने युवाओं से देश के विकास और सामाजिक सरोकार से जुड़ने का किया आव्हान