10 साल बाद महिला टेटे में दुर्ग बना चैंपियन, भिलाई-३ की “प्रज्ञा” बनी चैम्पियन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

10 साल बाद महिला टेटे में दुर्ग बना चैंपियन, भिलाई-३ की “प्रज्ञा” बनी चैम्पियन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के महिला वर्ग में दुर्ग 10 साल बाद चैंपियन बना। सप्रे शाला रायपुर में हुई द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2024 में भिलाई-3 की प्रज्ञा पाठक चैंपियन बनी। उन्होंने सेमीफाइनल में पहली वरीयता प्राप्त रायपुर की सुरभि मोदी को और फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त बिलासपुर की सुष्मिता सोम को पराजित किया। 10 साल पहले महिला वर्ग में दुर्ग की स्व. निशा झा चैंपियन बनी थीं, उसके बाद प्रज्ञा ने यह स्पर्धा अपने नाम किया है। इस स्पर्धा में कोटक महिंद्रा बैंक का सहयोग रहा।

प्रज्ञा ने क्वार्टर फाइनल में रायपुर आहना सिंह को सीधे सेट्स में पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल में बड़ा मुकाबला हुआ। पहली वरीयता प्राप्त रायपुर की सुरभि मोदी से मुकाबला हुआ। इसमें उन्होंने 4-1 से जीत हासिल की। इस तरह बिलासपुर में हुई चैंपियनशिप में खिताबी मुकाबले में मिली हार का प्रज्ञा ने उलटफेर करते हुए बदला लिया। फाइनल में उसकी भिड़ंत राज्य की दूसरी वरियता प्राप्त बिलासपुर की सुष्मिता सोम से हुई। इसे उन्होंने 4-1 से सीधे सेट्स में जीतकर खिताब पर कब्जा किया। जीत के बाद प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय मां गीतांजलि पाठक और कोच कुणाल देव को दिया है।

पुरुष वर्ग में अरिंदम विजेता और रविराज उपविजेता रहे

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दुर्ग के एम. रविराज उपविजेता रहे। फाइनल में उन्हें रायपुर के अरिंदम देवनाथ के हाथों 4-0 से पराजय का सामना करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में रायपुर के प्रणय चौहान को 3-2 से और सेमीफाइनल में विशाल डेकाटे को 4-3 से पराजित किया था। दोनों ही मुकाबले काफी संघर्षपूर्ण रहे। इस तरह रविराज को उपविजेता होकर संतोष करना पड़ा।

READ MORE  हिमाचल के कुल्लू, मंडी और निरमंड में बादल फटने से तबाही, 35 लापता…एक की मौत

भिलाई-3 की टीसा हरदेल सब जूनियर में उपविजेता रही।

स्पर्धा के सब जूनियर अंडर-15 आयु वर्ग में भिलाई-3 की ही टीसा हरदेल उपविजेता रहीं। उन्हें फाइनल में रायपुर की आहना सिंह से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले सेमीफाइनल में भिलार्ई-3 की ही सूची वर्मा को 3-2 से और क्वार्टर फाइनल में नेहा वर्मा को 3-1 से और प्री क्वार्टर फाइनल में ऋषिता को 3-2 से पराजित किया। इस तरह दुर्ग की टीम के खिलाड़ियों ने स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

होप्स में दुर्ग के अथर्व विजेता और आरुषि उपविजेता रहीं।

होप्स केटेगरी यानी अंडर-11 वर्ग के बालकों की स्पर्धा में दुर्ग के अथर्व साहू विजेता रहे। उन्होंने रायपुर के अथर्व अग्रवाल को 3-1 से पराजित किया। इसी तरह बालिका वर्ग में आरुषि मढ़रिया उपविजेता रहीं। उन्हें फाइनल में बिलासपुर की अक्षिता अनु ने 3-1 से पराजित किया। इस सफलता पर संस्था के संयुक्त सचिव प्रेमराज जाचक, दुर्ग टेबल टेनिस संघ के सचिव उमेश गोस्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त की और आने वाली स्पर्धाओं में खिलाड़ियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Share this