गुंडरदेही के प्रसिद्ध चंडी मंदिर में सीएम साय का ज्योति कलश

Share this

 

गुंडरदेही के प्रसिद्ध चंडी मंदिर में सीएम साय का ज्योति कलश

भिलाई। बालोद जिले के अंतर्गत रियासत कालीन नगरी गुंडरदेही के प्रसिद्ध मां चंडी मंदिर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम से घृत ज्योति कलश प्रज्जवलित की गई है।

यहां पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के नाम भी ज्योति कलश की स्थापना की गई है। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस चंडी मंदिर में पूर्व जमींदार परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और सभी के सुख समृद्धि की कामना की। प्रमुख रूप से गुंडरदेही के पूर्व विधायक राजेंद्र राय, श्रीमती गीता देवी राय, अजय राय, बालमुकुंद ठाकुर, भाजपा नेता प्रमोद जैन, सोहन सोनी, भरत सोनकर सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इस बार मंदिर परिसर में 27 घी, भरती 30 तथा 235 अखंड ज्योति कुल 292 दीप प्रज्ज्वलित किए गए हैं। मंदिर समिति संरक्षण एवं संयोजक राजेन्द्र राय ने बताया कि इस बार भी नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अष्टमी हवन 11 अक्टूबर को सुबह 10 से 12 बजे के मध्य संपन्न होगा। उसी दिन शाम में शोभायात्रा निकाली जाएगी और जंवारा विसर्जन होगा। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में उपस्थिति की अपील की है।

Share this
READ MORE  नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ी शादी, धमकियों पर FIR