प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज से मिले परसा कोयला ब्लॉक के ग्रामीण

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० कहा बाहरी लोग कर रहे गांव की शांति व्यवस्था भंग, ऐसे लोगों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

० नौकरी और रोजी रोटी के लिए खदान खोलने में मदद की गुहार

 

उदयपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने एक दिन के दौरे पर शनिवार को सरगुजा पहुंचे। जहां सूरजपुर जिले के राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित ग्राम तारा में परसा कोयला परियोजना से प्रभावित लगभग 250 महिला और पुरुष ग्रामीणों क़े एक समूह ने दीपक बैज से मुलाकात कर बीते दिन बने घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा बाहरी लोग कर रहे गांव की शांति व्यवस्था को भंग, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) की खदान परसा कोयला ब्लॉक के प्रभावित ग्राम साल्ही, घाटबर्रा, फतेहपुर, हरिहरपुर, जनार्दनपुर और तारा सहित कुल छह ग्रामों से आए इन ग्रामीणों ने दीपक बैज को परसा कोयला परियोजना को खोलने में मदद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षों से हमने अपनी जमीन खदान के अधिग्रहण में दे दी है और अब तक नौकरी का इंतेजार कर रहे हैं। अब चूंकि खदान खुलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो इसके जल्द से जल्द खुलने और सुचारु संचालन में मदद कीजिए। इससे हम सभी लोगों की रोजी रोटी चल सकेगी। ग्रामीणों ने बैज को वीडियो दिखाया और अवगत कराया कि “कुछ बाहरी तत्वों के द्वारा स्थानीय भोले भाले लोगों को बहकाकर विवाद की स्थित उत्पन्न की जा रही है और क्षेत्र की शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ऐसे बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।“

READ MORE  संत समाज को मार्गदर्शन देते हैं, कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक: डिप्टी सीएम साव

 

बैज ने ग्रामीणों को जरूरी मदद का दिलाया भरोसा

 

ग्रामीणों ने श्री बैज को बड़े ही सौहार्दपूर्ण मुलाकात में बताया कि परसा कोयला परियोजना के खुलने की प्रक्रिया के तहत हमारे गांव के 19 लोगों को खदान प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को नियुक्ति पत्र देकर नौकरी पर रखा गया है। जबकि 10 लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं। वहीं शेष 206 लोगों को भी खदान विकास का कार्य बढ़ते ही नौकरी देने का वादा खदान प्रबंधन द्वारा किया गया है। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के लिए आरआरवीयूएनएल की सहायता से विगत पाँच वर्षों से संचालित महिला उद्यमी बहुउद्देशीय सहकारी समिति की महिलाओं ने भी उनके द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे मसाला, सेनेटरी उत्पादन इकाई, डेयरी व दीदी की रसोई, वहीं केन्द्रीय शिक्षा पद्धति की गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम स्कूल अदाणी विद्या मंदिर में उनके बच्चों के पढ़ने तथा उनके द्वारा इसी स्कूल में पकाया जाने वाला नाश्ता और मध्यान्ह भोजन के अनुबंध इत्यादि जैसी विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। महिलाओं ने श्री बैज से कहा कि हमारा खदान चलते रहने चाहिए और रोजी रोटी छीनना नहीं चाहिए।

 

आरआरवीयूएनएल को सरगुजा एवं सूरजपुर जिला अन्तर्गत आवंटित परसा कोयला ब्लाक से प्रभावित छः ग्रामों में से तीन में मुआवजा भी बांटा जा चुका है जबकि शेष तीन ग्रामों में मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जारी है। किन्तु भूमि के अर्जन उपरान्त परियोजना के पुनर्वास और पुर्नव्यवस्थापन योजना के तहत जिन्होंने रोजगार का विकल्प चुना है उन्हें परसा परियोजना का संचालन शुरू होने पर आरआरवीयूएनएल संस्थान द्वारा रोजगार प्रदान करना प्रस्तावित है।

READ MORE  दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर: 200 सूअरों की मौत, 150 को मारकर दफनाया
Share this