
BIG NEWS: डॉ खंडूजा कोलकाता से गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मामले में छावनी पुलिस की कार्रवाई
भिलाई नगर 20 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय चिकित्सक बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल स्मृति नगर के पूर्व संचालक, BSR स्कैन सेंटर भिलाई- दुर्ग- नागपुर के डायरेक्टर नेहरू नगर पूर्व निवासी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमके खंडूजा को कोलकाता पश्चिम बंगाल से देर रात्रि गिरफ्तार किया गया।
छावनी भिलाई थाना में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। भिलाई से उप निरीक्षक वरुण देवता एवं प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में भेजी गई पुलिस टीम उन्हें पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर भिलाई ला रही है। यह गिरफ्तारी शनिवार- रविवार की देर रात्रि की गई है बताया जाता है कि डॉ.एमके खंडूजा पिछले एक साल से अधिक समय से अपने परिवार सहित भिलाई से गायब हो गए थे उनके खिलाफ अदालत में एवं विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चेक बाउंस के अनेक मामले लंबित है, डॉ खंडूजा की गिरफ्तारी की जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है।
