बुनकर दंपति आत्महत्या मामले में समिति अध्यक्ष गिरफ्तार, उधारी के रुपयों के लिए किया प्रताड़ित

Share this

बिलासपुर। पति-पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रतनपुर पुलिस ने महामाया कोसा बुनकर समिति के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। घटना रतनपुर क्षेत्र के लखराम में करीब महीने भर पहले हुई थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मृतक पति-पत्नी को उधार की रकम वापस करने प्रताड़ित करता था।

मिली जानकारी अनुसार मृतक परसराम देवांगन व उनकी पत्नी पार्वती देवांगन रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम के देवांगन सामुदायिक भवन में रहकर बुनाई का काम करते थे। बीते 27, 28 सितम्बर की दरम्यानी रात देवागंन सामुदायिक भवन के अंदर दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये। मामले में रतनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जिसमें खुलासा हुआ कि महामाया कोसा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष सतीश कुमार देवागंन ग्राम लखराम से मृतक ने 20,000/ रूपये उधार लिया था, जिसे लेकर वह मृतक को प्रताड़ित कर रहा था। जिसकी वजह से परसराम ने अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में आत्महत्या के लिए करने मजबूर करने की बात सामने आने पर पुलिस सतीश देवांगन को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

Share this
READ MORE  कोंडागांव में निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत