नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने दामाखेड़ा की घटना पर रोष व्यक्त किया

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने दामाखेड़ा की घटना पर रोष व्यक्त किया

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

० बलौदाबाजार सतनाम, सत्यनाम की धरती पर लगातार हिंसक वारदात से प्रदेश शर्मसार – डॉ महंत

० धर्मस्थली एवं गुरु प्रकाशमुनी साहेब पर प्राणघातक हमला भाजपा सरकार की नाकामी

 

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने बलौदाबाजार दामाखेड़ा की घटना पर कहा कि, जिस प्रकार की घटना की जानकारी मिली है अत्यंत ही निंदनीय है, बलौदाबाजार जिला की धरती, सतनाम एवं सत्यनाम कबीर पंथ के आदर्शों के लिए जाना जाता है, जो पूरे देश विदेश के आस्था का केंद्र है। शांति के प्रखर संत मनखे मनखे एक समान की अलख जगाने वाले कबीर साहेब के धर्म स्थली पर हमला प्रदेश भाजपा सरकार की नाकामी का एक और जीवंत उदाहरण है।

नेता विपक्ष डॉ महंत ने कहा, बलौदाबाजार दामाखेड़ा आश्रम में उपद्रवियों ने जलता हुआ बम फेंक अप्रिय घटना का प्रयास किया है, आखिर हमारा प्रदेश किस दिशा में जा रहा है। शांति के पथ प्रदर्शक संत कबीर जी के आश्रम में ये हमला इस बात का सूचक है कि, भाजपा राज में अपराधियों को क़ानून का जरा भी डर-भय नहीं रहा।

 

डॉ.महंत ने कहा, हमारे कबीर पंथ के गुरु श्री प्रकाश मुनि साहेब जी के आश्रम दामाखेड़ा घटना की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग करता हूँ।

Share this
READ MORE  धान खरीदी: टोकन और लिमिट बड़ी समस्या हैं किसानों के लिए