आदिवासी समाज की संस्कृति को संरक्षित-सुरक्षित रखने की जरूरत: सांसद बघेल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बीआईटी कॉलेज में हुआ आयोजन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

० प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली प्रदेशवासियों को किया संबोधित

दुर्ग। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती ’जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज बीआईटी कॉलेज में सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेशवासियों को सम्बोधित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, शौर्य का परिचय कराया, इसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के शक्ति, साहस और वीरता के कारण आज हमारा देश आजाद हुआ है। उन्होंने ब्रिटिश व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह मुंडा जनजाति के थे। वर्तमान पीढ़ी को देश के लिए उनके बलिदान के बारे में जागरूक करने के लिए बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप मनाया जा रहा है। आदिवासी समाज के रीति-रिवाज, रहन-सहन, संस्कृति, कला तथा जीवन शैली को आत्मसात करना चाहिए। आदिवासी समाज के लोगों ने प्रकृति को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए आंदोलन किया। आदिवासी समाज संगठित रहते हुए हमेशा क्षेत्र में भाईचारा, स्नेह को बढ़ाने का कार्य किया। सांसद विजय बघेल ने बिरसा मुंडा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि विधायक रिकेश सेन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष जनजातीय गौरव समाज एमडी ठाकुर ने बिरसा मुंडा के गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम में संभागायुक्त एस‌एन राठौर, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त कर जिले में आदिवासी हितों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

READ MORE  ब्राजील में यात्री विमान दुर्घटना में सभी सवार 61 लोगों की मौत
Share this