साजा SDM को 10 हजार रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार, जमीन डायवर्सन के नाम पर मांगा था एक लाख

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

साजा SDM को 10 हजार रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार, जमीन डायवर्सन के नाम पर मांगा था एक लाख

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साजा SDM को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रार्थी तुकाराम पटेल की शिकायत पर साजा एसडीएम टेकराम माहेश्वरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, SDM टेकराम माहेश्वरी ने जमीन डायवर्सन करने के नाम पर तुकाराम पटेल से एक लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद 25 हजार रुपए में मामला तय हुआ था। 10 हजार रुपए लेते हुए एसडीएम को एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में सीएस के बदलते ही प्रशासनिक फेरबदल : रोहित यादव जनसम्पर्क सचिव, रेणु पिल्ले और सुब्रत मंत्रालय से बाहर