कप्तान रोहित शर्मा को पकड़ा, तुरंत सुरक्षाकर्मी ले गए बाहर; जीत के बाद गर्ल्स ने किया डांस | cricket match india new zealand in raipur Security lapse reached fan Rohit Sharma cricket news chhattisgarh raipur match 2023

Share this

रायपुर19 मिनट पहले

रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। इस बीच हुए एक मोमेंट ने इंडियन स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा को असहज कर दिया। दरअसल स्टेडियम में सारे सुरक्षा घेरों को तोड़कर एक फैन मैदान में घुस आया। ये दौड़कर पिच पर बैटिंग करने खड़े रोहित शर्मा के पास लपककर पहुंचा। उसने रोहित शर्मा को जकड़कर पकड़ना चाहता। इतने में दूसरी ओर से आए सुरक्षाकर्मी ने झटककर लड़के को हटाया। इससे रोहित शर्मा गिरते-गिरते बचे खुद को इंडियन टीम के कप्तान ने संभाला।

रायपुर के मैच के दौरान हुई घटना

रायपुर के मैच के दौरान हुई घटना

बीच मैच में हुई इस घटना से रोहित शर्मा, नाराज दिखे। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी हैरान रह गए कि आखिरे ये कैसे हो गया। दूसरी तरफ लाइव इस सीन को देख रहे क्रिकेट प्रेमियों ने जबरदस्त हूटिंग की। लड़के काे मैदान में घुसने से रोकने में नाकाम सुरक्षाकर्मी बाद में उसे वहां से भगाते हुए बाहर लेकर गए। इसके बाद मैन के चारो ओर पुलिस ने पहरा बढाया। निगरानी के लिए वॉलेटियर्स लगाए गए।

दो महीने पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना

दो महीने पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना

इस फैन पर लग चुका है साढ़े 6 लाख का फाइन
दो महीने पहले भारत और जिम्बाब्वे मैच के दौरान एक भारतीय फैन को मैदान में जबरन घुसना महंगा पड़ गया। उसे अब 6.50 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ा। रायपुर की तरह उस मैच में भी एक लड़का मैदान में घुस आया और सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंच गया। उसे रोते देखा गया। मैदान पर सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और खींचने लगे। रायपुर के स्टेडियम में घुसे लड़के पर भी कार्रवाई करने की चर्चा, हालांकि उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

जीत ने जीता फैंस का दिल तो किया डांस
रायपुर के स्टेडियम में मैच के दौरान माहौल मंे क्रिकेट की खुमारी पूरी तरह से नजर आई। रोहित शर्मा के एक्सीलेंट शॉट और विराट कोहली की पिच पर एंट्री से फैंस की दीवानगी और बढ़ गई। इंडिया ने जब न्यूजीलैंड को रायपुर की धरती पर हराकर जीत हासिल की तो स्टेडियम में भारत माता की जय के नारे लगे।

जब सभी फैंस ने फोन के फ्लैश ऑन किए।

जब सभी फैंस ने फोन के फ्लैश ऑन किए।

READ MORE  जमीनों की गाइडलाइन रेट में छूट 31 मार्च को समाप्त मंत्री ओपी चौधरी बोलें, किसानों को होगा फायदा

गर्ल्स के ग्रुप्स ने डीजे की धुनपर थिरकना शुरू कर दिया। विराट कोहली के पोस्टर और इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी में सभी फैंस दिखाई दिए। कुछ के हाथों में तिरंगा भी था, सभी मस्ती में झूमते हुए दिखाई दिए।

रोहित के आउट होने पर शोर
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा रायपुर की पिच पर बैटिंग कर रहे थे। उन्हांेने चौके लगाए तो पूरे स्टेडियम में जोश दिखा। 51 रन बनाकर रोहित ने इस मैच में अपना 48वां वनडे अर्ध शतक बनाया, मगर आउट हुए। मैच के बीच लोगों को विराट कोहली को भी बैटिंग करते देखने की तलब थी। जैसे ही रोहित आउट हुए पूरे स्टेडियम में कोहली-कोहली का शोर होेने लगा। कोहली हालांकि 19वें ओवर की पहली बॉल पर लॉथम ने सेंटनर की बॉल पर कोहली को स्टंपिंग कर दिया।

खबरें और भी हैं…