दुकान का ताला तोड़, जितना हाथ लगा सब उठा लिया,4 घंटे में पुलिस ने पकड़ा | Broke the lock of the shop and entered inside, took away everything he could, caught by the police in 4 hours

Share this

कोंडागांवएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
चोरी का सामान। - Dainik Bhaskar

चोरी का सामान।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छ्त्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले के एक मोबाइल शॉप से 2 नाबालिगों ने लाखों का सामान पार कर लिया है। आधी रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। करीब 3 लाख रुपए के स्मार्ट फोन, स्पीकर समेत अन्य सामान की चोरी हुई है। हालांकि, CCTV फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। मामला जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बड़ेडोंगर में स्थित मोबाइल दुकान संचालक जितेंद्र साहू ने शनिवार की सुबह पुलिस थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि, शुक्रवार की शाम दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। शनिवार की सुबह आकर देखा तो ताला टूटा हुआ था। शटर खुला था। अंदर जाकर देखा तो बहुत से महंगे स्मार्ट फोन, स्पीकर, मोबाइल फोन के अन्य सामान गायब थे।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी। दुकान में लगे CCTV कैमरों को खंगाला गया। साथ ही मुखबिर से भी चोरों के बारे में पता लगाया गया। थाना प्रभारी ओंकार दीवान ने बताया कि, मुखबिर से कुछ संदेहियों के बारे में पता चला था। जिसके बाद उन्हें पकड़कर थाना लाया गया। दोनों नाबालिग थे। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया।

दोनों ने पुलिस को बताया कि, चोरी किया सामान घर के पास ही किसी ठिकाने में रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर गई। वहीं मौके से चोरी के स्मार्ट फोन समेत अन्य सामान को बरामद कर लिया गया। जिसके बाद दोनों नाबालिगों को कोंडागांव के बाल न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि, चोरों को पकड़ने में करीब 4-5 घंटे का वक्त लगा।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मोड़ होने के कारण हुआ हादसा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान | Janjgir News: Collision between tractor and capsule vehicle, engine broken into 4 pieces, Chhattisgarh News