दंतेवाड़ा/बीजापुर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बीजापुर में पुतला दहन करते कांग्रेसी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद पूरे प्रदेश में सियासत गरमा गई है। बस्तर के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया है। साथ ही उनके नैतिकता दिखाते हुए इस्तीफा मांगा है। दंतेवाड़ा, बीजापुर समेत अन्य जिलों में नेता प्रतिपक्ष और उनके बेटे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया है।
शनिवार को दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन के सामने कार्यकर्त्ताओं ने पुतला दहन किया है। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम ने कहा कि, नारायण चंदेल के बेटे ने एक आदिवासी युवती का शारिरिक शोषण किया है। जिसकी रिपोर्ट युवती ने दर्ज कराई है। नैतिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष के पद से नारायण चंदेल को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

दंतेवाड़ा में किया गया पुतला दहन।
इधर, बीजापुर जिला मुख्यालय में विधायक विक्रम मंडावी की उपस्थित में कांग्रेसियों ने पुतला दहन किया है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा लगाते रहे हैं। लेकिन, वर्तमान में ऐसा प्रतीत होता है कि, प्रदेश में भाजपा से बेटी बचाओ अभियान चलाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, 2 दिन पहले पलाश चंदेल पर एक आदिवासी युवती ने रेप का केस दर्ज करवाया है। रायपुर के महिला थाने में केस दर्ज हुआ है। युवती ने FIR में लिखवाया था कि, जांजगीर-चांपा निवासी पलाश चंदेल ने रेप किया है। वह गर्भवती हो गई तो गर्भपात भी कराया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पलाश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
