
जांजगीर-चांपा12 घंटे पहले

जांजगीर-चांपा जिले में ट्रैक्टर और कैप्सूल वाहन में जबरदस्त टक्कर हो गई है। जिसके बाद ट्रैक्टर के इंजन के 4 टुकड़े हो गए हैं। वहीं कैप्सूल वाहन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बताया गया है कि यह हादसा मोड़ होने के कारण हुआ है। ट्रैक्टर ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई है। हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।


कैप्सूल वाहन को भी काफी नुकसान हुआ है।
ट्रैक्टर चालक मुड़पार गांव से ईंट लोडकर भिलौनी की ओर जा रहा था, तभी हिर्री मोड़ पर पामगढ़ की ओर से आ रही कैप्सूल वाहन और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक ने चलती गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई है। उसका कहना की मोड़ होने के कारण तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन नहीं दिखी और टक्कर की संभावना बनी, जिसे देख मैने कूद कर जान बचाई है।

रोड पर बिखर गए ट्रक के इंजन के टुकड़े।
घटना में ट्रैक्टर के ट्रॉली के 4 टुकड़े हो गए और सड़क के चारों ओर फैल गए। वहीं कैप्सूल वाहन का डीजल टैंकर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कैप्सूल वाहन चालक ने बताया की वह पामगढ़ से बलोदाबाजार की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया की हादसे में किसी प्रकार की चोट ट्रैक्टर चालक को नहीं आई है। फिलहाल कैप्सूल वाहन के मालिक और ट्रैक्टर चालक के मालिक को बुलाया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
