बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर हीराकुंड एक्सप्रेस से युवक गिरफ्तार, चांपा के ज्वेलर्स के यहां काम करता है आरोपी | 65 kg silver biscuits seized from Hirakund Express, one accused arrested

Share this

बिलासपुर11 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर हीराकुंड एक्सप्रेस से GRP (Government Railway Police) ने एक यात्री से 65.9 किलो चांदी की बिस्किट जब्त की है। युवक चांदी को बैग में छिपाकर चांपा से मथुरा लेकर जा रहा था। जीआरपी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर चांदी जब्त कर ली है। जिसकी कीमत 36 लाख 24 हजार 500 रुपए है। आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि सिल्वर स्मगलिंग के बारे में खुलासा हो सके।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि शुक्रवार रात जीआरपी टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक यात्री बड़ी मात्रा में चांदी लेकर जा रहा है। वह हीराकुंड एक्सप्रेस के ट्रेन बी-3 कोच में सफर रहा है। इसके बाद जीआरपी की टीम ने घेराबंदी शुरू की। हीराकुंड एक्सप्रेस जैसे ही बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, उसी समय जीआरपी ने बी-3 कोच के बर्थ नंबर- 40 पर बैठे संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।

युवक के सामान की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से 65.9 किलो चांदी की बिस्किट बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम सौरभ चौधरी (21 वर्ष) बताया। वह बिना किसी कागजात के इतनी भारी मात्रा में चांदी लेकर जा रहा था। चोरी के सामान की आशंका पर जीआरपी ने उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ही उतार लिया। इसके बाद उसे लेकर थाने आए। यहां दोबारा पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह चांपा स्थित सोनार पारा के एक ज्वेलर्स का कर्मचारी है।

इस पर जीआरपी ने ज्वेलर्स मालिक को मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही ज्वेलर्स संचालक सुनील सोनी और अनिल सोनी रात में ही थाने पहुंचे, लेकिन उनके पास चांदी के संबंध में किसी तरह के दस्तावेज नहीं मिले, इसलिए चांदी के बिस्किट को जब्त कर लिया गया है। ज्वेलर्स संचालक से पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  शादी के वादे से मुकरा, बोला-तू मर, चाहे कुछ भी कर, मेरे घर मत आ; गिरफ्तार | Dhamtari News: Pregnant girlfriend was tortured so much that she gave her life, Chhattisgarh News