CGPSC घोटाला: तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को CBI ने किया गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

CGPSC घोटाला: तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को CBI ने किया गिरफ्तार

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने तत्कालीन एग्जाम कंट्रोलर रहीं आरती वासनिक को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले ही सीबीआई पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी श्रवण कुमार गोयल की गिरफ्तारी कर चुकी है।

 

जानकारी के अनुसार, सीबीआई दो दिनों से आरती वासनिक से पूछताछ कर रही थी। अब सीबीआई कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सीबीआई को आरती वासनिक के खिलाफ कुछ अहम सबूत मिले हैं। आरती वासनिक पर भी शक है कि वो घोटाले में शामिल हो सकती हैं।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ पीएससी में 2019 से 2022 तक हुई भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ पीएससी ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है।

Share this
READ MORE  भूपेश पहुंचे मेयर धीरज के बंगले, भोजन किया, पार्षदों से की मुलाकात, आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा