भिलाई में स्कूल में घुसकर युवक ने महिला टीचर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

Share this

भिलाई में स्कूल में घुसकर युवक ने महिला टीचर को दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

भिलाई। छत्तीसगढ़ में अब स्कूलों के शिक्षक भी सुरक्षित नहीं हैं। बीते गुरुवार को धमतरी जिले में एक छात्र ने दो शिक्षकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। वहीं शुक्रवार को दुर्ग जिले से महिला शिक्षक को धमकाने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने स्कूल में जाकर शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दी है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

बताया गया कि युवक जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू, कैम्प भिलाई निवासी का मतदाता सूची से नाम कट चुका है, जिसका आरोप वह बीएलओ पर लगा रहा है। जबकि निर्वाचन कार्य में लगी शिक्षिका नीता ठाकुर का कहना है कि पिता की मृत्यु के बाद युवक का घर बिक चुका है और युवक अब नेहरू नगर में निवास करता है। युवक की लगातार अनुपस्थिति के कारण मतदाता सूची से नाम काटा गया था।

 

इसी बात से नाराज़ युवक द्वारा स्कूल में घुसकर दिनदहाड़े इस तरह की धमकी दी गई। इस घटना से निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ डरे हुए हैं। उन्हें भी अपनी सुरक्षा का डर सताने लगा है। निवार्चन कार्य में लगे कर्मचारी के स्कूल में जाकर बदतमीजी कर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ शिक्षिका नीता ठाकुर ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए एसडीएम से शिकायत की है।

Share this
READ MORE  मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने 8 मवेशियों को रौंदा