Breaking : CCL डिटी को एसईसीएल CMD का कमान

Share this

Breaking : CCL डिटी को एसईसीएल CMD का कमान

नई दिल्ली। सीसीएल में डायरेक्टर टेक्निकल के पद पर पदस्थ हरीश डोहरे को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) का नया चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) नियुक्त करने की सिफारिश की है।

 

सीसीएल में डायरेक्टर टेक्निकल

 

हरीश डोहरे वर्तमान में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में डायरेक्टर (टेक्निकल) के रूप में कार्यरत हैं, जो कोल इंडिया की एक सहायक कंपनी है। उनके पास खनन क्षेत्र में 34 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं, डिजिटलाइजेशन और सौर परियोजनाओं का विकास शामिल है।

 

कौन है एसईसीएल के नए सीएमडी

श्री डोहरे ने नागपुर विश्वविद्यालय से खनन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। उन्होंने अपना करियर 1989 में वेस्टर्न कोलफील्ड्स में शुरू किया था और निगाही परियोजना के एरिया जनरल मैनेजर और कॉर्पोरेट प्रोजेक्ट प्लानिंग विभाग के जनरल मैनेजर के रूप में भी कार्य किया है।

एसईसीएल परिवार ने किया स्वागत

एसईसीएल के नए सीएमडी के रूप में हरीश डोहरे की नियुक्ति का कंपनी के शीर्ष प्रबंधन और कर्मचारियों ने स्वागत किया है।वर्तमान सीएमडी डॉ प्रेमसागर मिश्रा 31 जनवरी को रिटायर होंगे।

Share this
READ MORE  आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 34 अफसर किए गए इधर उधर