भिलाई में रफ्तार का कहर, कार पेड़ से टकराकर पलट गई, दो की मौत, दो गंभीर

Share this

भिलाई में रफ्तार का कहर, कार पेड़ से टकराकर पलट गई, दो की मौत, दो गंभीर

भिलाई। भिलाई में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सेंट्रल एवेन्यू में शनिवार देर रात सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ को ठोकर मारने के बाद झाड़ियों में पलट गई। कार में चार लोग सवार थे। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए बीएसपी के सेक्टर 9 अस्पताल भर्ती कराया गया है। मामला भट्टी पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर सेक्टर 1 में एसबीआई चौक के सामने कार हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार मुर्गा चौक से सेक्टर 9 की ओर जा रही थी। इस बीच कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद झाड़ियों में पलट गई। जिसमें ई पॉकेट मरोदा सेक्टर निवासी लुकेंद्र उइके की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मरोदा सेक्टर निवासी दीपिका कौर ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। इस सड़क हादसे में कार सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share this
READ MORE  रायगढ़ में पंचायत सचिव की एक करोड़ में सुपारी किलिंग: तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता जेल में बंद