DMF घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू व माया वारियर को नहीं मिली राहत, रिमांड 17 तक बढ़ी

Share this

रायपुर। DMF घोटाला मामले में आज निलंबित IAS रानू साहू और माया वारियर को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने रानू साहू और माया वारियर की न्यायिक रिमांड 17 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

वहीं निलंबित IAS रानू साहू के कथित सहयोगी मनोज द्विवेदी को भी आज कोर्ट में पेश किया गया। मनोज द्विवेदी पर रानू साहू के साथ मिलकर NGO के माध्यम से DMF के करोड़ों रुपए गबन का आरोप है।

बता दें कि रानू साहू जून 2021 से जून 2022 तक कोरबा में कलेक्टर थीं। इसके बाद फरवरी 2023 तक वह रायगढ़ की भी कलेक्टर रहीं। इस दौरान माया वारियर भी कोरबा में पदस्थ थीं। कलेक्टर रानू साहू से करीबी संबंध होने के कारण कोयला घोटाले को लेकर माया वारियर के दफ्तर और घर में ED ने छापा मारा था। DMF की बड़ी राशि आदिवासी विकास विभाग को प्रदान की गई थी, जिसमें घोटाले का आरोप है। इसका प्रमाण मिलने के बाद ED ने माया वारियर को भी गिरफ्तार किया है।

Share this
READ MORE  व्यवहारिक कौशल के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया शिक्षा मंत्री यादव ने