बालिका आश्रम में फूड प्वाइजनिंग मामले में अधीक्षिका निलंबित, एक बालिका की मौत, 9 अब भी आईसीयू में

Share this

बालिका आश्रम में फूड प्वाइजनिंग मामले में अधीक्षिका निलंबित, एक बालिका की मौत, 9 अब भी आईसीयू में

बीजापुर। बीजापुर में माता रुक्मणि धनोरा बालिका आश्रम में एक छात्रा की मौत के बाद अधीक्षिका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। एक दिन पहले बालिका आश्रम में खाना खाने के बाद 35 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए थे। जिसके बाद देर रात एक बच्ची की मौत हो हुई थी। मामले पर माता रुक्मणि सेवा संस्थान ने संज्ञान लिया है। अभी 34 बच्चों में 9 बच्चे आईसीयू में भर्ती है। वहीं 25 बच्चों को वार्डो में शिफ्ट किया गया है।

 

बता दें कि बच्चों ने जिस खाने का सेवन किया था, उसमें छिपकली गिरी हुई थी। इसके बावजूद आश्रम के स्टाफ ने उसी भोजन को बच्चों को परोसा था। जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक छात्रा शिवानी तेलम को देर रात मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया था। बच्ची ने भैरमगढ़ में दम तोड़ा। वह मूलतः बीजापुर ब्लॉक के तूमनार की रहने वाली थी। वहीं बाकी बच्चे बीजापुर जिला अस्पताल के ICU में एडमिट बताएं जा रहे है।

 

परिजनों ने आरोप लगाए थे कि अधीक्षिका की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई। परिजनों का ये भी आरोप है कि मेनू के अनुसार भोजन नहीं परोसा जा रहा था। भोजन में एक्सपायरी डेट के पनीर, दूध के इस्तेमाल करने का भी आरोप परिजनों ने लगाया था। परिजनों ने ऐसे कर्मचारी, अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की थी।

READ MORE  तालपुरी में पतंजलि योग समिति का निःशुल्क योग एवं स्वास्थ्य शिविर
Share this