धान खरीदी और राइस मिलर्स का गतिरोध, पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने पीएम को लिखा पत्र 

Share this

धान खरीदी और राइस मिलर्स का गतिरोध, पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने पीएम को लिखा पत्र

रायपुर। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने श्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को भी पत्र लिखकर राइस मिलरों के बकाया का जिक्र करते हुए भुगतान की बात कही है। उन्होंने समितियों में जाम धान के उठाव के लिए शासन और राइस मिलरों के बीच सामंजस्य स्थापित करने की मांग की है, जिससे किसानों में पनप रहे आक्रोश का असर नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में देखने को न मिले।

 

पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने अपने पत्र में लिखा कि राइस मिलर को प्रदेश सरकार की उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। इन्हें अपने कार्य का पैसा दो-तीन साल से नहीं मिलने की बात कहते हुए इससे इतनी बड़ी इण्डस्ट्री को चलाने में आने वाली दिक्कत से अवगत कराया।

 

इसके साथ ही श्री कंवर ने कहा कि पूर्व में शासन द्वारा स्थापित की गई खुद की किसान राइस मिलें के प्रशासन की गलत नीति से बंद हो गई। अब वही गलत नीति शासन द्वारा राइस मिलरों के साथ अपनाई जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि राइस मिलों को बंद कराकर शासन अप्रत्यक्ष रूप से किसानों के धान को खरीदने की इच्छुक नहीं है।

 

कंवर ने बिगड़ती स्थिति पर प्रधानमंत्री से स्वंय के संज्ञान में लेने का आग्रह करते हुए अपेक्षा जताई है कि आप इस बिगड़ती व्यवस्था को स्वयं से संज्ञान में लें। धान का उठाव नहीं होने से किसान अपना धान समिति में नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे किसानों में सरकार के प्रति अत्यधिक आक्रोश उत्पन हो रहा है, जिसका परिणाम आगामी निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में देखा जा सकता है।

READ MORE  राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान
Share this