किसान से रिश्वत मांगने वाला पटवारी निलंबित 

Share this

कवर्धा। बीते दिनों किसान से रिश्वत की मांग करने वाले पटवारी पर कलेक्टर ने कार्रवाई की है। उन्होंने पटवारी को निलंबित कर दिया है। बता दें कि पटवारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान छात्र नेता और एसडीएम से झूमाझटकी भी हुई थी। इसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की है।

 

दरअसल, रिश्वत की मांग करते हुए पटवारी का आडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कवर्धा कलेक्टर ने डोंगरियाकला के हल्का नंबर 43 के पटवारी डोमन लाल साहू को निलंबित कर दिया है।

Share this
READ MORE  प्रदेश भाजपा के किरण सिंह देव दोबारा बने अध्यक्ष, तावड़े ने की घोषणा