राजधानी के स्कूल में 11 वीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, दो माह पूर्व की घटना

Share this

राजधानी के स्कूल में 11 वीं के छात्र ने किया दुष्कर्म, दो माह पूर्व की घटना

रायपुर। राजधानी रायपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेंट जोसेफ सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में ही एक छात्रा के साथ 11 वीं कक्षा के आरोपी छात्र ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी छात्र एक पुलिस आरक्षक का बेटा है। छत्तीसगढ़ में यह पहला मामला है जब स्कूल के अंदर ही हैवानियत को अंजाम दिया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्रा घटना के बाद से सदमे में थी और बीते 2 महीनों से स्कूल जाने से मना कर रही थी। परिजनों के काफी पूछने पर छात्रा ने अपनी आप बीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने छात्रा के साथ पुलिस थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है।

Share this
READ MORE  लोकभवन में आयोजित स्थापना दिवस पर खैरागढ़ विवि के विद्यार्थियों ने दी बिहू की प्रस्तुति