महिला से सामूहिक दुष्कर्म फरार 2 आरोपी गिरफ्तार | Gang rape of woman absconding 2 accused arrested

Share this

अंबिकापुरएक दिन पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

चार दिन पहले बस स्टैंड इलाके में एक महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल सभी चारों आरोपी पकड़ लिए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में शहर के बाबूपारा निवासी जयदीप उपाध्याय उर्फ गोलू व बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर बरतीकलाल निवासी विकास पांडेय शामिल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इससे पहले दो आरोपियों बाबूपारा निवासी चंदन गुप्ता व दरिमा कतकालो निवासी प्रियेश दुबे को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि आरोपियों ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर कोतमा इलाके से पति के साथ अंबिकापुर पहुंची महिला का अपहरण कर उसे बस स्टैंड से कुछ दूर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  इंद्रावती नदी किनारे ग्रामीणों ने निकाली रैली, बोले- जब तक नहीं रुकेगा काम, तब तक आंदोलन करेंगे | Hundreds of villagers took out a rally on the banks of the Indravati river, said - will continue in the movement until the work stops