तीन साल से शिक्षक गैरहाजिर पांचवी पास पढ़ा रहा बच्चों को | For three years, the teacher has been teaching absent fifth pass children

Share this

संगमएक दिन पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक तस्वीर

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कांकेर जिले के सरहद पर लगे नारायपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोंगे के आश्रित ग्राम बीनागुंडा में प्राथमिक शाला है। गांव के स्कूल में पदस्थ शिक्षक तीन साल हो गए स्कूल आते ही नहीं। शिक्षक यहां केवल पुस्तक पहुंचवा देते हैं और मध्यान्ह भोजन का सामान ग्रामीणों के साथ भेज देते हैं। शिक्षक जैनूराम के रवैये को देखते ग्रामीणों ने अपने स्तर पर गांव के ही एक पांचवी शिक्षित युवक मैनू नूरूटी को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा है जो अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जिस शिक्षक को सरकार यहां के बच्चों को पढ़ाने वेतन देती है वह बच्चों को पढ़ाने आते ही नहीं। इसलिए ग्रामीण गांव के युवक को पढ़ाने के लिए आपस में चंदा कर प्रतिमाह 2500 रूपए देते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एक ही युवा के जिम्मे पांच कक्षाएं होने से परेशानी होती है। इस स्कूल के नाम से वेतन लेने वाला शिक्षक तीन सालों से स्कूल से गायब है।

बच्चों को पढ़ाने वाले गांव के युवा 28 साव मैनू नूरूटी ने कहा कभी-कभी मैं जब निजी काम में होता हूं तो पांचवी क्लास के कुछ होनहार छात्रों को जूनियर क्लास के बच्चों को पढ़ाने कह देता हूं। पहले चौथी और पांचवी क्लास के छात्रों को एक साथ पढ़ाते हैं। उसके बाद पहली से तीसरी क्लास के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाते हैं।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  भाजपा नफरत और हिंसा फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है, हम लोगों की सेवा कर आगे बढ़ रहे हैं | BJP wants to gain power by spreading hatred and violence, we are moving ahead by serving people