बीजापुर IED ब्लास्ट: धमाका इतना जोर का हुआ कि गाड़ी के पुर्जे पेड़ों के ऊपर मिले, जमीन पर 6 फीट गहरा गड्ढा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की तरफ से की जा रही कार्रवाई से बौखलाए माओवादियों ने सोमवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। बीजापुर में जवानों के वाहन पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया जिसमें एक ड्राइवर समेत 9 जवान बलिदान हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के पुर्जे 15 फीट ऊपर जाकर पेड़ पर लटके नजर आए। आईईडी विस्फोट में लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। धमाके में जवानों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में नौ जवान शहीद हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है।
इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग 50 किलो का आईईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया।

READ MORE  महादेव सट्टा की अब CBI करेगी जांच: गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा 70 अलग-अलग थानों मे FIR

मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाकर इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। छह से ज्यादा वाहनों में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। दंतेवाड़ा से अतिरिक्त बल रवाना किया गया।

Share this