छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने धीरेन्द्र शास्त्री करेंगे पदयात्रा 

Share this

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने धीरेन्द्र शास्त्री करेंगे पदयात्रा

रायपुर। धर्मांतरण रोकने के लिए बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा मंडल बनाने का ऐलान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया। निजी कार्यक्रम में रायपुर पहुंचे पंडित शास्त्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, धर्मांतरण देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। इसका प्रमुख कारण अशिक्षा है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, विदेशी फंडिंग से देश में धर्मान्तरण हो रहा है। धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। उनका देश निकाला करवाएंगे। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए बस्तर से पदयात्रा करेंगे।

पंडित शास्त्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ पदयात्रा करूंगा। विश्व की सेकेंड लार्जेस्ट चर्च छग के जशपुर में है। जशपुर और बस्तर से पदयात्रा निकालकर हिंदुओं की घर वापसी कराएंगे।

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग नगर में किया 23 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन