छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न, 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में वोटिंग खत्म,15 को आएंगे नतीजे 

Share this

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न, 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में वोटिंग खत्म,15 को आएंगे नतीजे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान ख़त्म हो गया। 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ। इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। सभी जगहों के परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे।

गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिले के तीनों नगरीय निकायों गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही के सभी 52 मतदान केन्द्रों में सुचारू रूप से मतदान हुआ। मतदान में महिला, पुरूष, युवा, वृद्धजन, दिव्यांगजन सभी वर्ग के मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया। नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा के वार्ड नंबर 7 में 98 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता लक्ष्मी देवी जैन ने अपने पुत्र और पोते के सहारे से मतदान किया। इसी तरह नगर पंचायत मरवाही के मतदान केन्द्र क्रमांक 12 में वयोवृद्ध महिला ने व्हील चेयर के सहारे मतदान किया। कई मतदान केन्द्रों में सुबह से शाम तक लंबी-लंबी कतारें लगी रही।

बलौदाबाजार भाटापारा में 62.72% हुआ मतदान

भाटापारा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष व पार्षद के लिए 31 वार्डों में शाम चार बजे से पांच बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 56.19% और जिला बलौदाबाजार भाटापारा में कुल मतदान 62.72% हुआ।

बीजापुर नगरपालिका में शाम पांच बजे तक 58.71% मतदान

READ MORE  छत्तीसगढ़ की बेटी लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”

शाम 4 बजे तक प्रदेश में 68% वोटिंग हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 51.76 प्रतिशत पुरुष, 53.54 प्रतिशत महिला और 9.99% अन्य लोगों ने मतदान किया है। रात 8 बजे ओवरऑल फाइनल आंकड़े जारी किए जाएंगे।

धमतरी में शाम 4 बजे तक लगभग 67% हुआ मतदान

धमतरी जिले के 6 नगरीय निकायों में महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के निर्वाचन के लिए डाले जा रहे वोट। सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंच रहे मतदान केंद्र। शाम 4 बजे तक लगभग 67% हुआ मतदान। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग 59%, नगर पंचायत आमदी में लगभग 87%, नगर पंचायत कुरूद में लगभग 77%, नगर पंचायत भखारा में 87% नगर पंचायत मगरलोड में लगभग 83%, नगर पंचायत नगरी में लगभग 78% किया गया मतदान।

रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक मतदान 44.50 प्रतिशत रहा। दुर्ग के नगरीय निकायों में 67.96 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Share this